Pages

Monday, 5 February 2018

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी के साथ सलाहकार कमलाशंकर विश्वकर्मा

 नई दिल्ली। +Kamlashankar Vishvakarma 
#RadioMalwa दिल्ली में आयोजित एक शादी समारोह में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी, पत्रकारिता जगत की जानी मानी हस्ती डॉ वेद प्रताप वैदिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री के पूर्व वरिष्ठ सलाहकार कमलाशंकर विश्वकर्मा 

Thursday, 15 June 2017

गोवाहाटी विमानतल पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का इंतज़ार

गोवाहाटी, असम। +Kamlashankar Vishvakarma 
#RadioMalwa गोवाहाटी विमानतल पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का इंतज़ार करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, श्रीमती अनुप्रिया पटेल, असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंता बिश्वा शर्मा एवं राज्यमंत्री के वरिष्ठ सलाहकार कमलाशंकर विश्वकर्मा 

कमलाशंकर विश्वकर्मा एवं साध्वी निरंजन ज्योति

नई दिल्ली। +Kamlashankar Vishvakarma 

#RadioMalwa केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री के वरिष्ठ सलाहकार कमलाशंकर विश्वकर्मा ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से उनके आवास पर मुलाकात की एवं अंतर्विभागीय योजनाओं के बारे में विचार विमर्श किया।

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री

नई दिल्ली। +Kamlashankar Vishvakarma 
#RadioMalwa लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय साथ में उनके वरिष्ठ सलाहकार कमलाशंकर विश्वकर्मा, जॉइन्ट सेक्रेटरी सुधीर कुमार एवं लेडी हार्डिंग के निदेशक जगदीश चन्द्रा भी साथ थे।

Wednesday, 14 June 2017

मनोज तिवारी एवं कमलाशंकर विश्वकर्मा

नई दिल्ली। +Kamlashankar Vishvakarma
#RadioMalwa विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित सहभोज कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष, सांसद मनोज तिवारी एवं कमलाशंकर विश्वकर्मा (वरिष्ठ सलाहकार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, भारत सरकार)

Sunday, 31 January 2016

National Deworming Day 10 February

+Kamlashankar Vishvakarma , नई दिल्ली।
नेशनल डी वार्मिंग डे 10 फरवरी पर विशेष
#RadioMalwa देश भर के लगभग सभी राज्यों में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं महिला, बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयासों से इसे सफल बनाने की कोशिश।
नेशनल डी वार्मिंग प्रोग्राम; विश्व के बड़े अभियानों में से एक अभियान है जिसका शुभारंभ 9 फरवरी, 2015 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने जयपुर, राजस्थान में किया था। इस अभियान का लक्ष्य 24 करोड़ बच्चों को पेट के कृमि (कीड़ों) से निजात दिलाना। गत वर्ष की भांति इस बार भी 10 फरवरी "नेशनल डी वार्मिंग डे" पर आंगनवाड़ी केन्द्रों तथा स्कूलों में बच्चों को कृमिनाशक एल्बेंडाज़ोल गोली खिलायी जाएगी। 
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार भारत में एक से 14 साल उम्र के लगभग 24 करोड़ बच्चों को पेट के कृमि (कीड़ों) से होने वाली बीमारियों का खतरा रहता है। इसलिए यह अभियान बच्चों को कृमि मुक्त बनाने में काफी मददगार साबित होगा। एक से दो साल तक के बच्चों को एल्बेंडाज़ोल की आधी (200 मिली ग्राम) एवं दो से 19 साल तक के बच्चों को पूरी गोली (400 मिली ग्राम) दी जायेगी।
कृमि संक्रमण: कृमि मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते है।
1. गोल कृमि, 2. व्हीप कृमि एवं 3. अंकुश कृमि। ये कृमि मनुष्य की आंत में रहकर शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों को खा जाते है।
सामान्य लक्षण: कृमि संक्रमित बच्चों में भूख न लगना, पेट दर्द की शिकायत, खून की कमी, कुपोषण, मानसिक एवं शारीरिक विकास में कमी और स्कूल प्रतिभागिता में कमी जैसे लक्षण दिखाई देते है।
कैसे करें बचाव:
1. खेलते समय या कही आते जाते समय जूते- चप्पल जरूर पहनें।
2. अपने नाख़ून हमेशा कटे हुए एवं साफ़ रखें।
3. भोजन करने के पूर्व एवं शौच से आने के बाद साबुन से अपने हाथ जरूर धोयें।
4. हमेशा साफ़ स्वच्छ पानी पियें।
5. फल एवं सब्जियों को साफ़ पानी से धोकर इस्तेमाल करें एवं ठीक ढंग से पका हुआ भोजन ही करें।
6. हमेशा साफ़ शौचालय का ही प्रयोग करें एवं अपने आस पड़ोस को स्वच्छ एवं हरा भरा रखें।
इन सभी छोटी छोटी बातों का ध्यान रखें और स्वास्थ्य केंद्र जाकर साल में दो बार एल्बेंडाज़ोल की गोली अवश्य खिलाएं। ऐसा करके आप भी अपनी लाड़ली या लाड़ले को कृमि संक्रमण से मुक्त रख सकते है, जिससे वह स्वस्थ और तंदुरुस्त रह सके और गर्व से कह सके कि "मैं कृमि मुक्त हूँ"।
लेख अच्छा लगा हो तो शेयर जरूर करें ताकि जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके।
आप सब लेखक से यहाँ (www.facebook.com/Kamlashankarv) जुड़ सकते है।
(लेखक +Kamlashankar Vishvakarma केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, नई दिल्ली में वरिष्ठ सलाहकार है)
References:

Wednesday, 13 January 2016

Delhi Public Transport Offline App by Google India

Delhi Public Transport Offline App by Google
+Kamlashanker Vishvakarma, नई दिल्ली।
गूगल ( +Google India ) ने दिल्ली वालों के साथ साथ दिल्ली घूमने आने वाले हर व्यक्ति की मदद के लिए एक ऐसा मोबाइल ऐप बनाया है, जिससे बस और मेट्रो का टाइम टेबल आपके हाथ में होगा, कब कौनसी बस मिलेगी ?, कहाँ जाएगी ? आपको किसी से पूछने की जरुरत नहीं होगी। 
यह एप्लीकेशन क्यों ख़ास है-
-यह एप्लीकेशन पूरी तरह ऑफलाइन है, इंटरनेट या डेटा पैक की जरुरत नहीं होगी।
-इसे बहुत ही सरल बनाया गया है ताकि हर कोई इसे आसानी से चला सके।
-इसमें केवल तीन ऑप्शन्स है, 1. टाइम टेबल 2. सर्च और 3. सेव या फेवरेट रूट।
-पहले आप्शन में आप सभी मेट्रो रूट और डीटीसी बस का टाइम टेबल देख सकते है।
-दूसरे में आप अपना मनचाहा रूट सर्च कर सकते है।
-तीसरे में आप अपने पसंदीदा रूट को सेव कर सकते है ताकि आपको बार बार सर्च ना करना पड़े।
कैसे करें डाउनलोड-
गूगल प्ले स्टोर ( +Google Play Store) में जाकर Delhi Public Transport Offline टाइप करें और पहले आप्शन को सेलेक्ट कर डाउनलोड कर लें या इस लिंक https://goo.gl/lghdgA पर क्लिक करके भी सीधे डाउनलोड किया जा सकता है।
(लेखक Kamlashanker Vishvakarma जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता और राष्ट्रीय स्तर के सोशल मीडिया और जनसंचार सलाहकार है)  फेसबुक पर यहाँ जुड़ सकते है  www.facebook.com/kamlashanker

Tuesday, 1 September 2015

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना बनी मददगार, 7 दिन के बीमे पर मिला 2 लाख का क्लेम

नीमच, मध्यप्रदेश  +Kamlashankar Vishvakarma
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना गरीब परिवारों के लिए संकट के समय मेँ काफी मददगार साबित हो रही है। नीमच जिले के मनासा विकासखंड के ग्राम डांगड़ी की महिला रामकन्या बाई कुशवाह को इस बीमा योजना के तहत पति की असमय मृत्यु पर माञ सात दिवस मेँ ही 2 लाख रुपए के क्लेम राशि का चेक मिल गया है।  रामकन्या बाई  के पति भवानी शंकर कुशवाह ने स्टेट बैंक आफ इंडिया मनासा में 330 रुपए की प्रीमियम राशि जमा कर 16 जुलाई को अपना बीमा करवाया था। बीमा करवाने के पांच दिन बाद ही भवानी शंकर की तबीयत अचानक खराब हो गई और मात्र सात दिवस मेँ ही उसकीे असमय मौत हो गई । पंचायत सचिव मनोहर शर्मा ने भवानी शंकर की वारिस पत्नी रामकन्या बाई को बीमे का क्लेम दिलाने हेतु तत्काल प्रक्रिया प्रारंभ की। बैंक के विशेष प्रयास से उसका क्लेम तत्काल पास हो गया और रामकन्या बाई को 2 लाख रुपए का दावा राशि का भुगतान मंजूर हो गया। 27 अगस्त को मनासा क्षेत्र के विधायक कैलाश चावला ने मार्केटिंग सोसाईटी अध्यक्ष बंशीलाल राठौर की उपस्थिति में गांव मेँ आयोजित एक कार्यक्रम मेँ रामकन्या बाई को 2 लाख रुपए की बीमा राशि का चेक प्रदान किया। इस तरह संकट की घड़ी मेँ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना रामकन्या बाई और उनके परिवार के लिए मददगार साबित हुई है। विधायक कैलाश चावला और कलेक्टर  नंद कुमारम ने  ग्रामीणोँ से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का अधिक अधिक लाभ उठाने और नजदीकी बैंक शाखा मेँ जाकर अपना बीमा करवाने हेतु फॉर्म जमा करने का आव्हान किया है। मुझसे यहाँ जुड़ सकते है। www.facebook.com/kamlashankerv

Friday, 24 July 2015

कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा : बाहुबली पार्ट-2

+Kamlashanker Vishvakarma, नई दिल्ली (24 जुलाई, 2015)
बाहुबली फ़िल्म को बहुत ही सस्पेन्स क्रिएट करके बनाया गया है। फ़िल्म कब ख़त्म होती है दर्शकों को पता ही नहीं चलता है। मेरे प्यारे पाठकों के लिए बड़े जतन से मैंने आगे की कहानी ढूंढ निकाली है।
कटप्पा के पूर्वजों ने सदैव महिष्मती सिंघासन के प्रति वफादार रहने का वचन राजा को दिया हुआ था। बाहुबली राजा बनता है। उसके राज्य में  "देवसेना" नाम की रानी थी जिसे बाहुबली प्रेम करता था। देवसेना से भल्लालदेव को भी प्रेम था। लेकिन राजमाता का आदेश था कि जो भी देवसेना से विवाह करेगा उसे राज्य की सीमा से बाहर जाना पड़ेगा।
बाहुबली इसके लिए भी तैयार हो जाता है और देवसेना से विवाह करके राज्य की सीमा से बाहर चला जाता है। बाहुबली के जाते ही कालकेय के पुत्र की वापसी होती है और फिर वो महिष्मती पर आक्रमण कर देते है, ऐसे में बाहुबली आकर महिष्मती को बचाता है।
लेकिन भल्लालदेव को डर था कि राजमाता बाहुबली को फिर से राजा ना बना दे इसलिए उसने कटप्पा को बाहुबली को मार देने का हुक्म दिया। चूँकि कटप्पा महिष्मती सिंघासन का गुलाम था और भल्लालदेव राजा तो उसका आदेश मानना उसकी मज़बूरी थी इसलिये उसने बाहुबली को मौत के घाट उतार दिया।
अब आगे क्या होता है इसके लिए इंतज़ार कीजिये बाहुबली भाग- दो का।
अधिक जानकारी के लिए यहां ज्वाइन करें www.facebook.com/kamlashanker

Tuesday, 7 April 2015

सात बीमारियों से बचायेगा मोदी सरकार का मिशन इंद्रधनुष

+Kamlashankar Vishvakarma नई दिल्ली।
#RadioMalwa जिस प्रकार स्वास्थ्य विभाग ने पल्स पोलियो कार्यक्रम को एक मिशन का रूप देकर आज देश को पोलियो मुक्त भारत का तमगा दिलाया है, उसी प्रकार स्वास्थ्य मंत्रालय अपने नये स्वास्थ्य मंत्री जगत् प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन में टीकाकरण कार्यक्रम को मिशन मोड में चलाकर सम्पूर्ण टीकाकरण के वर्तमान (2014) प्रतिशत को 65 से बढ़ाकर 2019 तक 90 प्रतिशत करने का मन बना चुका है। इस मिशन को इंद्रधनुष नाम दिया गया है। "जिस प्रकार इंद्रधनुष में सात रंग होते है उसी प्रकार प्रकार से सात तरह के टीके सात जानलेवा बिमारियों से बचायेंगे। ये टीके 1.डिफ्थीरिया, 2.काली खाँसी, 3.टिटेनस, 4.पोलियो, 5.ट्यूबरक्यूलोसिस, 6.मिसल्स, 7.हेपेटाइटिस-बी के लिये लगाये जा रहे है।"
मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत देश भर के 28 राज्यों के 201 हाई फोकस जिलों में 4 चरणों में की जा रही है। प्रथम चरण विश्व स्वास्थ्य दिवस यानि 7 अप्रैल से की जा रही है। इस अभियान का प्रथम चरण 7 से 14 अप्रैल, द्वितीय चरण 7 से 14 मई, तृतीय चरण 7 से 14 जून एवं चौथा चरण 7 से 14 जुलाई तक चलेगा, जिसमे चिन्हित बच्चे और गर्भवती माताएं जिनका पूर्ण टीकाकरण नहीं हो पाया है उनका सम्पूर्ण टीकाकरण किया जावेगा। ताकि सम्पूर्ण टीकाकरण करके बाल मृत्यु दर को कम किया जा सके।
इस कार्यक्रम की सतत् निगरानी के लिए केंद्र सरकार में सभी 201 चिन्हित जिलों के लिए नेशनल मॉनिटर भी नियुक्त किये है जो कि इन जिलों में जाकर सपोर्टिव सुपरविज़न करेंगे और सीधे केंद्र सरकार को रिपोर्ट करेंगे।

Wednesday, 18 March 2015

व्हाट्सऐप पर कॉलिंग वाइरस ने हैक किये लाखों मोबाइल

Kamlashanker Vishvakarma, (19 मार्च, 2015)
व्हाट्सऐप से फ्री कॉलिंग के चक्कर में लाखों लोगों ने अपने मोबाइल में वाइरस इंस्टॉल कर लिया है। व्हाट्सऐप यूसर्स से मिल रही जानकारी के अनुसार उनको "व्हाट्सऐप कॉलिंग इन्वाइट" का एक मेसेज भेजा जा रहा है जो की वाइरस की तरह फ़ैल रहा है। जहाँ भी फ्री शब्द जुड़ा हो वहां थोडा सोच समझकर कदम बढ़ाना चाहिए अन्यथा आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। ऐसा ही कुछ आजकल व्हाट्सऐप के यूज़र्स के साथ हो रहा है। आपका कोई मित्र आपको लिंक भेजकर कहे कि "Hey, i am inviting you to try Whatsapp calling click here to activate now --> http://www.whatsappvoicecalls.com/"
इस तरह का मेसेज आपको कोई भेजे तो उसे कदापि एक्टिवेट न करें और ना ही किसी दोस्त को इन्वाइट भेजें। अन्यथा आपका मोबाइल भी हैक हो जायेगा। क्योंकि ये हैकर्स के द्वारा छोड़ा गया एक मॉलवेयर है जो कि आपके मोबाइल का सारा डेटा चुरा सकता है जिसमें आपकी कई निजी जानकारियां, फ़ोटोज़ और दस्तावेज हो सकते है। मॉलवेयर वो होते है जो आपके मोबाइल को कोई नुक्सान नहीं पहुँचते है लेकिन आपकी निजी जानकारियों को हैक करके आपके लिए मुसीबत कड़ी कर सकते है। व्हाट्सऐप की ऑफिशियल वेबसाईट और ब्लॉग्स पर भी कॉलिंग से संबंधित कोई अपडेट नहीं दिया गया है।
कैसे बचा जा सकता है इस वाइरस से:
1.आपको कोई व्हाट्सऐप कॉलिंग का मेसेज भेजे तो आप इसे इंस्टॉल ही न करें।
2.और यदि आपने इसे गलती से इंस्टॉल कर भी लिया है तो तुरंत अपने मोबाइल से व्हाट्सएप्प को अनइंस्टॉल करके फिर से इंस्टॉल करें और अपने जी-मेल आईडी का पासवर्ड चेंज कर ले। यदि आपने अपने एटीएम का पिन नंबर भी इसमें सेव किया हुआ हो तो उसे भी बदल दे अन्यथा उसका इस्तेमाल भी ऑनलाइन ट्रांसेक्शन में हो सकता है।
3. अपने मोबाइल को ऐसे मालवेयर्स से बचाने के लिए एंटी वाइरस का इस्तेमाल अवश्य करें।
(लेखक Kamlashanker Vishvakarma जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता और राष्ट्रीय स्तर के सोशल मीडिया और जनसंचार सलाहकार है)

Sunday, 15 March 2015

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नवीन अखिल भारतीय कार्यकारिणी की घोषणा

नागपुर (15 मार्च, 2015) नागपुर में संपन्न तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वर्ष 2015-2016 के लिए नये उत्तरदायित्व घोषित किये गए: अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में
सरसंघचालक- डॉ. मोहन राव भागवत
सर कार्यवाह- सुरेश “भैयाजी” जोशी
सह सर कार्यवाह- दत्तात्रेय होसबाले, सुरेश सोनी, डॉ. कृष्ण गोपाल, भागैया जी
बौद्धिक प्रमुख- स्वतरंजन जी
सह बौद्धिक प्रमुख- मुकुंद सी. आर.
शारीरिक प्रमुख- सुनील कुलकर्णी
सह शारीरिक प्रमुख- जगदीश प्रसाद
संपर्क प्रमुख- अनिरुद्ध देशपांडे
सह संपर्क प्रमुख- अरुण कुमार, सुनील देशपांडे
सेवा प्रमुख- सुहास हिरेमठ
सह सेवा प्रमुख- अजिथ महापात्र, गुनवंथ कोठारी
व्यवथा प्रमुख- मंगेश भेंडे
सह व्यवथा प्रमुख- अनिल ओक
प्रचार प्रमुख- डॉ. मनमोहन वैद्य
सह प्रचार प्रमुख- जे नंदकुमार
प्रचारक प्रमुख- सुरेश चन्द्र
सह प्रचारक प्रमुख- विनोद कुमार
केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य- इन्द्रेश कुमार, मधुभाई कुलकर्णी, शंकर लाल, डॉ.दिनेश, मुकुंद राव पनाशिकर, सांकल चन्द्र बागरेचा, हस्तीमल, सुनीलपद गोस्वामी, महावीर जी, अशोक भेरी, आर. वन्याराजन, श्रीकृष्ण माहेश्वरी, पुरुषोत्तम परांजपे, बजरंगलाल गुप्ता, दर्शन लाल अरोड़ा, डॉ. ईश्वर चन्द्र गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह, रानेंद्रलाल बनर्जी और असीमा कुमार गोस्वामी।
आमंत्रित सदस्य- बालकृष्ण त्रिपाठी, सेथुमाधवन, मदनदास देवी एवं सभी क्षेत्र संघचालक।
प्रांत/क्षेत्र में भी कुछ अन्य उत्तरदायित्व
परिवर्तन हुए -
श्री सुधीर- प्रांत प्रचारक, कर्नाटक दक्षिण
श्री गुरू प्रसाद- सह प्रांत प्रचारक, कर्नाटक दक्षिण
श्री शाम कुमार- क्षेत्र प्रचारक, दक्षिण-
मध्य क्षेत्र (कर्नाटक, आंध्र और तेलंगाना)
व्ही नागराज- क्षेत्र संघचालक, दक्षिण-
मध्य क्षेत्र (कर्नाटक, आंध्र, तेलंगाना)
रामदत्त चक्रधर जी- क्षेत्र प्रचारक, उत्तरपूर्व (बिहार-झारखण्ड)
अरुण जैन जी- क्षेत्र प्रचारक, मध्यक्षेत्र
राजकुमार मतले जी- संपर्क प्रमुख, मध्य क्षेत्र
श्री रंग राजे जी- प्रान्त प्रचारक, महाकौशल
(स्त्रोत: विश्व संवाद केंद्र, आर.एस.एस.)

Monday, 9 March 2015

चरण-स्पर्श का वैज्ञानिक एवं वैदिक महत्व

Maa ke Charan Sparsh karte hue Modi Ji
हमारे धर्म ग्रंथों के अनुसार देवता, गुरू, माता-पिता एवं बुजुर्गों की चरण वंदना को श्रेष्ठ माना जाता है, भारतीय वैदिक संस्कृति में इसको सबसे ज्यादा मान्यता भी प्राप्त हैं। चरण स्पर्श के लिए सम्मानीय श्रद्धेय व्यक्ति के समक्ष झुकना होता है जो हमारे अंदर विनम्रता के भावों को जगाता है और जब हम विनम्र होकर वरिष्ठजनों के चरण छूते हैं तो वैज्ञानिक सिध्दांत के अनुसार यह एक टच थैरेपी हैं जो ऊर्जा को गतिमान बनाती है।
कोई भी व्‍यक्ति कितना ही क्रोधी स्‍वभाव का हो, अपवित्र भावनाओं वाला हो यदि उसके भी चरण स्‍पर्श किए जाते हैं तो उसके मुख से आशीर्वाद, दुआएं, सदवचन ही निकलते हैं।
धर्म शास्त्रों में "मां" को सर्वोच्च दर्जा दिया गया है। श्रीमद्भागवत पुराण में उल्लेख मिलता है कि, ‘माताओं के चरण स्पर्श से मिला आशीष, सात जन्मों के कष्टों व पापों को दूर करता है और उसकी भावनात्मक शक्ति संतान के लिए सुरक्षा कवच का काम करती है।’
‘ मां के चरणों में स्वर्ग है।’ "मां " से बढ़ कर कोई बड़ा शब्द नहीं होता। त्याग, तपस्या और सेवा का दूसरा नाम ही तो मां है।
आपके दिन की शुरुआत कैसी होती है इसका प्रभाव आपके पूरे दिन के काम पर पड़ता है इसलिए यह आवश्यक है कि आप दिन की शुरुआत इस तरह से करें कि सब कुछ आपके अनुकूल हो जाए। आप जो भी काम करें उसमें आपको सफलता मिलती जाए। "मां " का आशीर्वाद एक अच्छा अहसास है जिससे जीवन रूपांतरित होता है I
मां का चरण स्पर्श करके आप उस परमात्मा को प्रणाम करते हैं जो व्यक्ति के शरीर में आत्मा के रूप में मौजूद होता है। चरण स्पर्श करते समय हमेशा दोनों हाथों से दोनों पैरों को छूना चाहिए। एक हाथ से पांव छूने के तरीके को शास्त्रों में गलत बताया गया है। शास्त्रों में कहा गया है कि मां के चरण स्पर्श करके उनसे आशीर्वाद लेना चाहिए। विशेष तौर पर जब आप किसी जरूरी काम से कहीं जा रहे हों या कोई नया काम शुरू कर रहे हों। इससे सफलता की संभावना बढ़ जाती है।
मेरा विचार है की - माँ के चरण स्पर्श से या किसी भी बुजुर्ग के चरण स्पर्श (छूने से) करने से आपके अंदर सेल्फ कांफिडेंस आता है, जो किसी भी कार्य करने के लिए जरुरी है और आप उस कार्य मेँ सफल होते हें !
मां इस दुनिया में बच्चों के लिए ईश्वर का ही प्रतिरूप है, जिसकी दुआएं उसे हर बला से सुरक्षित रखती हैं। मां के चरण-स्पर्श करने से कुछ पलों के लिए सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं।
भगवान श्री कृष्ण ने कहा ‍है कि माता-पिता इस संसार में सबसे अधिक पूजनीय है। भगवान् श्री राम भी रोजाना सुबह उठकर सबसे पहले माता-पिता चरणों में सिर झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त करते थे। भगवान गणेश को प्रथम पूज्य का अधिकारी भी माता-पिता के आशीर्वाद ने ही बनाया।
जो मनुष्य सुबह उठते ही सर्वप्रथम अपनी मां के चरण स्पर्श करता है, उसकी आयु, विद्या, यश और बल ये चार चीजें सदैव बढ़ती हैं और जिस व्यक्ति में इन चार चीजों की वृद्धि होगी उनके स्वस्थ रहने में कोई संदेह नहीं।
चरण वंदन, प्रणाम, नमन हमारी संस्कृति के संस्कार हैं। हमारी धरोहर है। नई पीढ़ी एवम अपने बच्चो को ये संस्कार जरुर देँ।

Sunday, 8 March 2015

मूर्ती पूजा का रहस्य

Mystery of Murti Pooja : Swami Vivekananda
कोई कहे कि हिन्दू मूर्ती पूजा क्यों करते हैं? तो उन्हें बतायें मूर्ती पूजा का रहस्य।
स्वामी विवेकानंद को एक राजा ने अपने भवन में बुलाया और बोला- “तुम हिन्दू लोग मूर्ती की पूजा करते हो ? जो कि मिट्टी, पीतल और पत्थर की बनी होती है। मैं ये सब नहीं मानता। ये तो केवल एक पदार्थ मात्र है।”
उस राजा के सिंहासन के पीछे किसी आदमी की तस्वीर लगी थी। विवेकानंद जी की नजर उस तस्वीर पर पड़ी।
विवेकानंद जी ने राजा से पूछा- “राजा जी, ये तस्वीर किसकी है?”
राजा बोला- “मेरे पिताजी की”
स्वामी जी बोले- “उस तस्वीर को अपने हाथ में लीजिये।”
राजा तस्वीर को हाथ मे ले लेता है।
स्वामी जी राजा से- “अब आप इस तस्वीर पर थूंकिए !”
राजा- “ये आप क्या बोल रहे हैं, स्वामी जी.?
“स्वामी जी- “मैंने कहा उस तस्वीर पर थूंकिए.!”
राजा (क्रोध से)- “स्वामी जी, आप होश मे तो हैं ना? मैं ये काम नहीं कर सकता।”
स्वामी जी बोले, “क्यों? ये तस्वीर तो केवल एक कागज का टुकड़ा है और जिस पर कुछ रंग लगा है। इसमें ना तो जान है, ना आवाज, ना तो ये सुन सकता है और ना ही कुछ बोल सकता है।” और स्वामी जी बोलते गए,
“इसमें ना ही हड्डी है और ना प्राण फिर भी आप इस पर कभी थूंक नहीं सकते क्योंकि आप इसमे अपने पिता का स्वरूप देखते हो। और आप इस तस्वीर का अनादर करना अपने पिता का अनादर करना ही समझते हो।”
थोड़े मौन के बाद स्वामी जी आगे कहा- “ठीक वैसे ही, हम हिंदू भी उन पत्थर, मिट्टी या धातु की मूर्ति की पूजा भगवान का स्वरूप मान कर करते हैं। भगवान तो कण-कण में है, पर एक आधार मानने के लिए और मन को एकाग्र करने के लिए हम मूर्ती पूजा करते हैं।”
स्वामी जी की बात सुनकर राजा ने स्वामी जी के चरणों में गिर कर क्षमा माँगी।
(Source: Book Prerak Kahaniyan by Rajesh Kumar)
||अच्छा लगे तो शेयर करें ||

Thursday, 5 March 2015

हिंदी के कुछ चौंकाने वाले वैज्ञानिक तथ्य

कमलाशंकर विश्वकर्मा, नई दिल्ली (05 मार्च, 2015)
हिंदी एक वैज्ञानिक भाषा है और कोई भी अक्षर वैसा क्यूँ है उसके पीछे कुछ कारण है,
जैसा कि नीचे स्पष्ट किया गया है, अंग्रेजी भाषा में ये बात देखने में नहीं आती है।
क, ख, ग, घ, ङ- को कंठव्य कहा जाता है, क्योंकि इनके उच्चारण के समय ध्वनि कंठ से निकलती है, एक बार बोल कर देखिये।
च, छ, ज, झ, ञ- तालव्य कहा जाता है, क्योंकि इनके उच्चारण के समय जीभ तालु से लगती है, एक बार बोल कर देखिये।
ट, ठ, ड, ढ, ण- मूर्धन्य कहा जाता है, क्योंकि इनका उच्चारण जीभ के मूर्धा से लगने पर ही सम्भव है, एक बार बोल कर देखिये।
त, थ, द, ध, न- दंतीय कहा जाता है, क्योंकि इनके उच्चारण के समय जीभ दांतों से लगती है, एक बार बोल कर देखिये।
प, फ, ब, भ, म- ओष्ठ्य कहा जाता है, क्योंकि इनका उच्चारण होंठों के मिलने पर ही होता है, एक बार बोल कर देखिये।
हम अपनी भाषा पर गर्व करते है ये सही है, परन्तु लोगो को इसका कारण भी बताईये और शेयर कीजिये।

Saturday, 28 February 2015

आम बजट 2015 की कुछ मुख्य बातें

कमलाशंकर विश्वकर्मा, नई दिल्ली (28 फरवरी, 2015)
वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा शनिवार को लोकसभा में प्रस्तुत आम बजट के कुछ मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं :
- 4000 मेगावाट के 5 अल्‍ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्‍ट शुरू होंगे।
- टैक्‍स फ्री इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर बॉन्‍ड का ऐलान
- विदेशी मुद्रा भंडार 340 बिलियन डॉलर
- सरकार ने बढ़ाया निवेश का माहौल
- चालू खाते का घाटा 1.3 फीसदी से कम रहने की उम्मीद
- सरकार की तीन बड़ी उपलब्धियां-
1. जन-धन योजना
2. पारदर्शी कोल ब्लाक नीलामी
3. स्वच्छ भारत अभियान
- 50 लाख शौचालय का निर्माण हो चुका है
- हमारा लक्ष्य 6 करोड़ शौचालय बनाने का
- सब्सिडी पहुंचाने के लिए JAM का उपयोग
- सभी योजनाएं गरीबी केंद्रित होनी चाहिए
- 2022 तक 2 करोड़ घर बनाने का लक्ष्य
- 2015-16 में 8 फीसदी विकास दर का लक्ष्य
- प्रधानमंत्री बीमा योजना लागू होगी।
- 2020 तक सभी गांवों तक बिजली पहुंचाएंगे।
- 2022 तक गरीबी उन्‍मूलन का लक्ष्‍य।
- 2022 तक दो करोड़ घर को पूरा करने का लक्ष्‍य।
- हर गांव को संचार नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश
- एक लाख किलोमीटर तक सड़क बनाने का लक्ष्‍य।
- सब्सिडी के लिए जेएएम आधार बनेगा।
- समावेशी विकास के लिए पूर्वोत्‍तर राज्‍यों पर जोर।
- मोदी सरकार के लिए जन धन योजना बड़ी उपलब्धि।
- 5300 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के लिए आवंटित
- 250000 करोड़ रुपये किसानों को नाबार्ड के गठित फंड के जरिये मिलेंगे।
- उच्‍च आय वर्ग वाले लोग एलपीजी सुविधा न लें।
- मनरेगा के लिए 34600 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।
- 15000 करोड़ रुपये आरईबी योजना में लागू होगा।
- गांव वालों को कर्ज देने के लिए पोस्‍ट ऑफिस का सहारा लिया जाएगा।
- पीएम बीमा योजना के तहत हर नागरिक को बीमा
- 12 रुपये प्रीमियम पर हर साल दो लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा
- पीएम बीमा योजना शुरू करने का ऐलान
- जीडीपी 7.4 फीसदी रहने का अनुमान
- अल्‍पसंख्‍यक युवाओं की शिक्षा के लिए नई मंजिल योजना लॉन्‍च योजना करेंगे
- अटल पेंशन योजना शुरू की जाएगी, इसके तहत 60 साल के बाद पेंशन मिलेगी। 1000 रुपये सरकार देगी और 1000 रुपये दावेदार देंगे।
- बीपीएल बुजुर्गों के लिए पीएम बीमा योजना।
- जन धन योजना में दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलेगा।
- जन धन योजना के तहत पेंशन भी मिलेगी।
- जन धन योजना से डाकघरों को जोड़ने का प्‍लान
(Source : www.indiabudget.nic.in Union Budget 2015-16)

Thursday, 26 February 2015

रेल बजट 2015-16 की ये बातें करायेगी आपको फील गुड

Indian Railway Budget 2015-16
कमलाशंकर विश्वकर्मा, नई दिल्ली (26 फरवरी, 2015)
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज अपना रेल बजट पेश किया। बजट में उन्‍होंने ऐसी कई घोषणाएं की, जिनसे रेल यात्री फील गुड कर सकते हैं. जानिए प्रभु की वो 15 बातें, जिनसे आपको होगा फील गुड.
1. शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 138 जारी.
2. रेलवे में 17 हजार जैव शौचालय (Bio Toilet) बनाए जाएंगे.
3. हिंदी, अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं में भी ई टिकट.
4. ऑनलाइन की जा सकेगी खाने की बुकिंग.
5. साफ पानी के लिए वाटर वेंडिग मशीनें लगाई जाएंगी.
6. अब बिना रिजर्वेशन वाला टिकट भी ले सकते हैं.
7. महिलाओं के डिब्बों में कैमरे लगेंगे.
8. मोबाइल चार्जिंग के लिए डिब्बों में और प्वाइंट लगेंगे.
9. व्हील चेयर की होगी ऑनलाइन बुकिंग.
10. स्टेशन में यात्रियों के लिए लगेंगी सुविधाजनक सीढि़यां.
11. वरिष्ठ नागरिकों के लिए लोअर बर्थ सुविधा बढ़ेगी.
12. सुरक्षा के लिए 182 नंबर जारी.
13. 120 दिन पहले बुक कर सकेंगे टिकट.
14. यदि आप गलती से बिना टिकट ट्रेन में चढ़ गए तो पांच मिनट में मिलेगा अापको टिकट.
15. 6 महीनों में बदलेंगे बिस्तर के डिजाइन.
(Source: www.indianrailways.gov.in Rail Budget 2015-16)

Sunday, 8 February 2015

स्वाईन फ्लू से कैसे करें बचाव: सामान्य जानकारी

+Kamlashanker Vishvakarma, नई दिल्ली (9 फरवरी, 2015) 
स्वाईन फ्लू क्या है:- स्वाईन फ्लू एक संक्रामक रोग है। यह फ्लू इन्फ्लूएन्जा ए एच1एन1 वायरस द्वारा फैलता है। पांच वर्ष से छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, 65 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों एवं फेफड़ों, हृदय, लीवर, गुर्दे, मधुमेह, केंसर, एचआईव्ही आदि बीमारियों से ग्रसित लोगों को इस बीमारी का अधिक खतरा रहता है।
स्वाईन फ्लू संक्रमण:- संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में खांसने, छींकने से हवा में संक्रमित कणों द्वारा एवं कभी-कभी स्वाईन फ्लू से ग्रसित मरीज को छूने से भी संक्रमण फैलता है।
स्वाईन फ्लू के लक्षण:- स्वाईन फ्लू के लक्षण अन्य फ्लू के समान ही होते हैं जैसे बुखार आना, गले में खराश, नाक बहना, सिर में तथा शरीर में दर्द, सांस लेेने में परेशानी, ठंड लगना, थकान महसूस होना, बेहोशी एवं कभी-कभी उल्टी-दस्त होना। होंठ व त्वचा का रंग बैंगनी या नीला पड़ जाना।
स्वाईन फ्लू से बचाव:- सर्दी-खांसी वाले मरीज से दूरी बनाए रखें और उनसे हाथ न मिलायें। अगर आपको सर्दी-खांसी, बुखार है तो आप भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें एवं घर पर रहकर आराम करें। अच्छी नींद लें एवं नियमित व्यायाम करें। खांसते या छींकते समय मुंह पर रूमाल अथवा कपड़ा रखें। स्वाईन फ्लू के बचाव में मुह एवं नाक को कपड़े से ढकना, खांसने वालों से दूरी बनाए रखना, हाथो को नियमित रूप से साबुन से अच्छी तरह धोना तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचना, संतुलित एवं पौष्टिक भोजन का सेवन करना, हाथों से आंख-कान एवं मुंह छूने से बचना, बच्चों को बुखार, खांसी, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें स्कूल एवं भीड़-भाड़ वाले स्थान पर न भेजे। उपरोक्त लक्षण पाए जने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह लें। आवश्यक जांच एवं उपचार सभी जिला चिकित्सालयों में निःशुल्क उपलब्ध हैं। विस्तृत जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाईट पर यहाँ (goo.gl/f46Qwq) क्लिक करके देख सकते है।
(Source: www.mohfw.nic.in Swine Flu Latest Updates)

Tuesday, 27 January 2015

बराक ओबामा का 2015 का भारत दौरा 2010 से कैसे बेहतर है

Obama Visit to India 2010 & 2015
कमलाशंकर विश्वकर्मा, +Kamlashankar Vishvakarma नई दिल्ली, (28 जनवरी, 2015)।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का यह दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक और 2010 के मुकाबले काफी ऊर्जा व उमंग से भरा हुआ रहा, ओबामा के भारत आते ही एयरपोर्ट पर सबका अभिवादन करने का अंदाज़, प्रधानमंत्री जी के साथ गले मिलना, जनता को सम्बोधित करना यह सब कुछ मोदी जी की सरकार का ही असर लगता है। जिस प्रकार भारत वासियों को मोदी सरकार से काफी उम्मीदें है, उसी प्रकार सभी विदेशी भी नयी सरकार से अच्छे सम्बन्ध बनाकर इस अवसर को भुनाने का प्रयास कर रहे है। गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान भी मोदी जी ने श्री ओबामा को एक गाइड की तरह पुरे भारत का चरित्र चित्रण कर दिया। यहां तक की खुद चाय बनाकर पिलाई और "अतिथि देवो भवः" की परंपरा को निभाते हुए प्रोटोकॉल को भी नगण्य कर विदेशी मेहमान की खूब आवभगत की। श्री ओबामा ने सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में हुए अपने भाषण में जनसमूह को सम्बोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेते हुए कहा "ब्रदर्स एंड सिस्टर्स ऑफ़ इंडिया" और नमस्ते से अपने भाषण की शुरुआत और जय हिन्द से समाप्त किया। (भाषण के वीडिओ  का लिंक goo.gl/dXkuxG) भारत से विदाई लेते समय भी ओबामा और मिशेल दोनों ने एक साथ झुककर सबको नमस्ते किया। इस दौरे से लगता है की आने वाले समय में अमेरिका और भारत के लिए काफी अच्छा होगा। ओबामा के 2010 और 2015 के दौरे की कुछ तुलनात्मक तस्वीरें देखने के लिए क्लिक करें goo.gl/x8VWWr
(Source: Obama Speech Video is taken from NDTV website)

Thursday, 22 January 2015

सिर्फ एक दिन में हिंदी पढ़ना लिखना सीखें How to Read and Write in Hindi with Barahkhadi

How to read Hindi ?, How to write Hindi ?, Learn Hindi ?, Hindi Alphabets ?, Hindi Pronunciation ?, Hindi Blogging ?, Hindi Translation ?

प्रिय मित्रों,
आपके इन्ही सवालों का जवाब मेरे इस लेख में है। बारहखड़ी की सहायता से आप हिंदी को आसानी से पढ़ लिख सकते है। वैसे यह बाज़ार में पुस्तक के रूप में आसानी से मिल जाती है लेकिन इंटरनेट या ब्लॉग पर मुझे कही मिली नहीं इसलिए मैं इसे आप सबकी सहूलियत के लिए पोस्ट के रूप में डाल रहा हूँ। ताकि हिंदी में चैटिंग करते समय या कोई लेख लिखते समय आप गलतियां ना करें। और अगर मोबाईल में आप हिंदी में टाइप करना चाहते है तो आप गूगल हिंदी इनपुट एंड्रोइड एप्पलीकेशन इस लिंक goo.gl/Rzh20c से डॉउनलोड कर सकते है। और अधिक जानकारी के लिए आप मुझसे यहां goo.gl/ABjAj0 संपर्क कर सकते है।
क-   का-     कि-     की-    कु-      कू-      के-    कै-      को-     कौ-      कं-     कः
Ka-    Kaa-       Ki-        Kee-      Ku-       Koo-        Ke-     Kai-         Ko-        Kau-      Kam-       Kah.
ख-    खा-    खि-      खी-     खु-     खू-    खे-    खै-      खो-     खौ-      खं-     खः
Kha-  Khaa-     Khi-       Khee-     Khu-    Khoo-   Khe-    Khai-      Kho-       Khau-     Kham-    Khah.
ग-     गा-     गि-      गी-     गु-    गू-      गे-     गै-      गो-     गौ-      गं-     गः
Ga-     Gaa-        Gi-       Gee-       Gu-     Goo-      Ge-     Gai-       Go-       Gau-       Gam-     Gah.
घ-     घा-      घि-     घी-     घु-       घू-     घे-     घै-     घो-     घौ-      घं-      घः 
Gha-   Ghaa-     Ghi-     Ghee-     Ghu-     Ghoo-   Ghe-   Ghai-     Gho-     Ghau-    Gham-    Ghah.
च-     चा-     चि-      ची-     चु-      चू-     चे-      चै-     चो-     चौ-      चं-      चः
Cha-    Chaa-    Chi-      Chee-      Chu-     Choo-   Che-     Chai-     Cho-    Chau-     Cham-     Chah.
छ-      छा-    छि-     छी-    छु-     छू-      छे-     छै-     छो-     छौ-     छं-      छः 
Chha-  Chhaa-  Chhi-   Chhee-  Chhu-   Chhhoo-  Chhe-  Chhai-   Chho-   Chhau-  Chham-   Chhah.
ज-     जा-      जि-    जी-    जु-     जू-    जे-      जै-    जो-      जौ-      जं-       जः
Ja-       Jaa-         Ji-        Jee-       Ju-       Joo-     Je-        Jai-       Jo-        Jau-       Jam-          Jah.
झ-     झा-    झि-     झी-     झु-    झू-    झे-     झै-     झो-     झौ-     झं-       झः 
Jha-     Jhaa-     Jhi-       Jhee-     Jhu-    Jhoo-    Jhe-      Jhai-      Jho-      Jhau-    Jham-       Jhah.
ट-      टा-      टि-     टी-      टु-      टू-     टे-      टै-      टो-     टौ-      टं-       टः
Ta-      Taa-        Ti-        Tee-        Tu-      Too-     Te-       Tai-        To-       Tau-       Tam-       Tah.
ठ-     ठा-      ठि-     ठी-      ठु-      ठू-     ठे-     ठै-      ठो-      ठौ-      ठं-      ठः
Tha-   Thaa-      Thi-      Thee-     Thu-      Thoo-   The-    Thai-      Tho-       Thau-    Tham-     Thah.
ड-      डा-     डि-     डी-      डु-      डू-     डे-      डै-      डो-      डौ-      डं-       डः
Da-       Daa-      Di-       Dee-      Du-      Doo-     De-       Dai-        Do-        Dau-       Dam-      Dah.
ढ-      ढा-     ढि-     ढी-     ढु-       ढू-     ढे-      ढै-     ढो-      ढौ-      ढं-        ढः
Dha-    Dhaa-    Dhi-     Dhee-    Dhu-      Dhoo   Dhe-    Dhai-     Dho-      Dhau-     Dham-      Dhah.
ण-     णा-    णि-    णी-     णु-     णू-    णे-     णै-     णो-     णौ-     णं-       णः
Na-       Naa-      Ni-       Nee-       Nu-       Noo-    Ne-      Nai-        No-        Nau-      Nam-      Nah.
त-     ता-     ति-     ती-      तु-     तू-    ते-     तै-      तो-      तौ-      तं-       तः
Ta-      Taa-        Ti-        Tee-       Tu-      Too-    Te-       Tai-        To-        Tau-       Tam-      Tah.
थ-     था-     थि-     थी-     थु-      थू-    थे-     थै-       थो-    थौ-      थं-      थः 
Tha-    Thaa-      Thi-      Thee-    Thu-     Thoo-    The-    Thai-       Tho-     Thau-    Tham-    Thah.
द-      दा-     दि-      दी-      दु      दू-      दे-      दै-      दो-      दौ-      दं-      दः
Da-      Daa-      Di-        Dee-        Du-      Doo-     De-       Dai-      Do-       Dau-       Dam-      Dah.
ध-     धा-     धि-     धी-     धु-     धू-     धे-     धै-     धो-    धौ-      धं-      धः 
Dha-    Dhaa-    Dhi-      Dhee-     Dhu-   Dhoo-    Dhe-    Dhai-      Dho-    Dhau-    Dham-    Dhah.
न-     ना-     नि-     नी-      नु-    नू-     ने-     नै-     नो-     नौ-       नं-    नः
Na-      Naa-       Ni-        Nee-       Nu-     Noo-     Ne-      Nai-      No-        Nau-       Nam-    Nah.
प-      पा-     पि-     पी-      पु-     पू-    पे-      पै-     पो-      पौ-       पं-     पः
Pa-       Paa-       Pi-       Pee-       Pu-     Poo-    Pe-       Pai-       Po-      Pau-       Pam-     Pah.
फ-    फा-     फि-     फी-    फु-     फू-    फे-     फै-     फो-     फौ-     फं-     फः  
Pha-   Phaa-     Phi-      Phee-    Phu-   Phoo-   Phe-    Phai-     Pho-     Phau-   Pham-     Phah.
ब-     बा-     बि-     बी       बु-      बू-    बे-      बै-     बो-     बौ-      बं-       बः
Ba-      Baa-      Bi-       Bee-       Bu-       Boo-    Be-      Bai-       Bo-     Bau-      Bam-       Bah.
भ-    भा-    भि-     भी-     भु-     भू-    भे-     भै-     भो-    भौ-      भं-      भः 
Bha-  Bhaa-    Bhi-     Bhee-    Bhu-    Bhoo-    Bhe-    Bhai-      Bho-    Bhau-    Bham-     Bhah.
म-    मा-    मि-     मी-      मु-    मू-    मे-      मै-     मो-    मौ-      मं-      मः
Ma-    Maa-      Mi-       Mee-       Mu-     Moo-    Me-       Mai-       Mo-     Mau-      Mam-       Mah.
य-     या-    यि-    यी-      यु-     यू-    ये-     यै-     यो-     यौ-      यं-      यः
Ya-     Yaa-      Yi-      Yee-       Yu-       Yoo-     Ye-      Yai-       Yo-      Yau-       Yam-      Yah.
र-      रा-     रि-     री-      रु-     रू-     रे-      रै-     रो-      रौ-       रं-       रः
Ra-     Raa-       Ri-      Ree-       Ru-     Roo-     Re-      Rai-      Ro-       Rau-       Ram-     Rah.
ल-     ला-    लि-    ली-      लु-    लू-    ले-    लै-     लो-     लौ-      लं-      लः
La-       Laa-      Li-        Lee-       Lu-     Loo-    Le-      Lai-       Lo-       Lau-      Lam-      Lah.
व-      वा-     वि-    वी-      वु-     वू-    वे-     वै-     वो-      वौ-      वं-      वः
Va-       Vaa-      Vi-      Vee-       Vu-     Voo-    Ve-     Vai-      Vo-       Vau-      Vam-      Vah.
श-      शा-   शि-   शी-    शु-   शू-     शे-   शै-    शो-    शौ-    शं-     शः
sha-      shaa-    shi-     shee-     shu-    shoo-    she-    shai-     sho-     shau-    sham-     shah.
ष-      षा-    षि-   षी-     षु-     षू-    षे-    षै-    षो-     षौ-     षं-     षः
sha-     shaa-    shi-     shee-     shu-      shoo-   she-    shai-     sho-     shau-    sham-     shah.
स-     सा-   सि-    सी-    सु-    सू-    से-    सै-     सो-    सौ-    सं-    सः
sa-      saa-       si-        see-      su-       soo-      se-       sai-        so-       sau-     sam-      sah.
ह-     हा-     हि-    ही-     हु-     हू-     हे-     है-     हो-    हौ-     हं-     हः
ha-     haa-        hi-      hee-      hu-      hoo-       he-       hai-        ho-      hau-      ham-     hah.
क्ष-    क्षा-    क्षि-    क्षी-     क्षु-    क्षू-     क्षे-    क्षै-     क्षो-     क्षौ-     क्षं-     क्षः
Ksha- Kshaa-  Kshi-   Kshee-  Kshu-  Kshoo-  Kshe-  Kshai-   Ksho-   Kshau-  Ksham-  Kshah.
त्र      त्रा    त्रि    त्री      त्रु      त्रू     त्रे       त्रै      त्रो      त्रौ        त्रं       त्रः 
Tra-    Tra-       Tri-     Tree-      Tru-     Troo-    Tre-     Traai-     Tro-     Traau-      Tram-      Trah.
ज्ञ-    ज्ञा-    ज्ञि-   ज्ञी-    ज्ञु-    ज्ञू-    ज्ञे-     ज्ञै-     ज्ञो-     ज्ञौ-      ज्ञं-      ज्ञः
Gna-  Gnaa-    Gni-   Gnee-   Gnu-   Gnoo-   Gne-     Gnai-    Gno-     Gnau-     Gnam-    Gnah.
अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया अधिक से अधिक शेयर करें,
ताकि जरूरतमंद लोगों तक पहुँच सके।
आपका : कमलाशंकर विश्वकर्मा facebook.com/kamlashanker