#RadioMalwa लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय साथ में उनके वरिष्ठ सलाहकार कमलाशंकर विश्वकर्मा, जॉइन्ट सेक्रेटरी सुधीर कुमार एवं लेडी हार्डिंग के निदेशक जगदीश चन्द्रा भी साथ थे।
Blog by Kamlashankar Vishvakarma It is all about Health, Communication, Social Media, Technology and Current Affairs.
Thursday, 15 June 2017
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री
Labels:
Faggan Singh Kulaste,
Kamlashankar Vishvakarma,
Lady Harding Medical Collage,
LHMC,
Sudhir Kumar Jagdish Chandra
Location:New Delhi, India
New Delhi, Delhi, India
Wednesday, 14 June 2017
मनोज तिवारी एवं कमलाशंकर विश्वकर्मा
#RadioMalwa विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित सहभोज कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष, सांसद मनोज तिवारी एवं कमलाशंकर विश्वकर्मा (वरिष्ठ सलाहकार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, भारत सरकार)
Labels:
BJP RSS,
Kamlashankar Vishvakarma,
Manoj Tiwari
Location:New Delhi, India
New Delhi, Delhi, India
Sunday, 31 January 2016
National Deworming Day 10 February
नेशनल डी वार्मिंग डे 10 फरवरी पर विशेष
#RadioMalwa देश भर के लगभग सभी राज्यों में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं महिला, बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयासों से इसे सफल बनाने की कोशिश।
नेशनल डी वार्मिंग प्रोग्राम; विश्व के बड़े अभियानों में से एक अभियान है जिसका शुभारंभ 9 फरवरी, 2015 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने जयपुर, राजस्थान में किया था। इस अभियान का लक्ष्य 24 करोड़ बच्चों को पेट के कृमि (कीड़ों) से निजात दिलाना। गत वर्ष की भांति इस बार भी 10 फरवरी "नेशनल डी वार्मिंग डे" पर आंगनवाड़ी केन्द्रों तथा स्कूलों में बच्चों को कृमिनाशक एल्बेंडाज़ोल गोली खिलायी जाएगी।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार भारत में एक से 14 साल उम्र के लगभग 24 करोड़ बच्चों को पेट के कृमि (कीड़ों) से होने वाली बीमारियों का खतरा रहता है। इसलिए यह अभियान बच्चों को कृमि मुक्त बनाने में काफी मददगार साबित होगा। एक से दो साल तक के बच्चों को एल्बेंडाज़ोल की आधी (200 मिली ग्राम) एवं दो से 19 साल तक के बच्चों को पूरी गोली (400 मिली ग्राम) दी जायेगी।
कृमि संक्रमण: कृमि मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते है।
1. गोल कृमि, 2. व्हीप कृमि एवं 3. अंकुश कृमि। ये कृमि मनुष्य की आंत में रहकर शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों को खा जाते है।
सामान्य लक्षण: कृमि संक्रमित बच्चों में भूख न लगना, पेट दर्द की शिकायत, खून की कमी, कुपोषण, मानसिक एवं शारीरिक विकास में कमी और स्कूल प्रतिभागिता में कमी जैसे लक्षण दिखाई देते है।
कैसे करें बचाव:
1. खेलते समय या कही आते जाते समय जूते- चप्पल जरूर पहनें।
2. अपने नाख़ून हमेशा कटे हुए एवं साफ़ रखें।
3. भोजन करने के पूर्व एवं शौच से आने के बाद साबुन से अपने हाथ जरूर धोयें।
4. हमेशा साफ़ स्वच्छ पानी पियें।
5. फल एवं सब्जियों को साफ़ पानी से धोकर इस्तेमाल करें एवं ठीक ढंग से पका हुआ भोजन ही करें।
6. हमेशा साफ़ शौचालय का ही प्रयोग करें एवं अपने आस पड़ोस को स्वच्छ एवं हरा भरा रखें।
इन सभी छोटी छोटी बातों का ध्यान रखें और स्वास्थ्य केंद्र जाकर साल में दो बार एल्बेंडाज़ोल की गोली अवश्य खिलाएं। ऐसा करके आप भी अपनी लाड़ली या लाड़ले को कृमि संक्रमण से मुक्त रख सकते है, जिससे वह स्वस्थ और तंदुरुस्त रह सके और गर्व से कह सके कि "मैं कृमि मुक्त हूँ"।
लेख अच्छा लगा हो तो शेयर जरूर करें ताकि जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके।
References:
Labels:
Health,
Health Minister,
JP Nadda,
Ministry of Health,
MOHFW,
National Campaign,
National Deworming Day,
National Programme,
NHM,
NIHFW,
NRHM,
Warm Free India
Location:New Delhi, India
नई दिल्ली, दिल्ली 110001, भारत
Subscribe to:
Posts (Atom)

