Pages

Tuesday, 1 September 2015

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना बनी मददगार, 7 दिन के बीमे पर मिला 2 लाख का क्लेम

नीमच, मध्यप्रदेश  +Kamlashankar Vishvakarma
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना गरीब परिवारों के लिए संकट के समय मेँ काफी मददगार साबित हो रही है। नीमच जिले के मनासा विकासखंड के ग्राम डांगड़ी की महिला रामकन्या बाई कुशवाह को इस बीमा योजना के तहत पति की असमय मृत्यु पर माञ सात दिवस मेँ ही 2 लाख रुपए के क्लेम राशि का चेक मिल गया है।  रामकन्या बाई  के पति भवानी शंकर कुशवाह ने स्टेट बैंक आफ इंडिया मनासा में 330 रुपए की प्रीमियम राशि जमा कर 16 जुलाई को अपना बीमा करवाया था। बीमा करवाने के पांच दिन बाद ही भवानी शंकर की तबीयत अचानक खराब हो गई और मात्र सात दिवस मेँ ही उसकीे असमय मौत हो गई । पंचायत सचिव मनोहर शर्मा ने भवानी शंकर की वारिस पत्नी रामकन्या बाई को बीमे का क्लेम दिलाने हेतु तत्काल प्रक्रिया प्रारंभ की। बैंक के विशेष प्रयास से उसका क्लेम तत्काल पास हो गया और रामकन्या बाई को 2 लाख रुपए का दावा राशि का भुगतान मंजूर हो गया। 27 अगस्त को मनासा क्षेत्र के विधायक कैलाश चावला ने मार्केटिंग सोसाईटी अध्यक्ष बंशीलाल राठौर की उपस्थिति में गांव मेँ आयोजित एक कार्यक्रम मेँ रामकन्या बाई को 2 लाख रुपए की बीमा राशि का चेक प्रदान किया। इस तरह संकट की घड़ी मेँ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना रामकन्या बाई और उनके परिवार के लिए मददगार साबित हुई है। विधायक कैलाश चावला और कलेक्टर  नंद कुमारम ने  ग्रामीणोँ से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का अधिक अधिक लाभ उठाने और नजदीकी बैंक शाखा मेँ जाकर अपना बीमा करवाने हेतु फॉर्म जमा करने का आव्हान किया है। मुझसे यहाँ जुड़ सकते है। www.facebook.com/kamlashankerv

Friday, 24 July 2015

कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा : बाहुबली पार्ट-2

+Kamlashanker Vishvakarma, नई दिल्ली (24 जुलाई, 2015)
बाहुबली फ़िल्म को बहुत ही सस्पेन्स क्रिएट करके बनाया गया है। फ़िल्म कब ख़त्म होती है दर्शकों को पता ही नहीं चलता है। मेरे प्यारे पाठकों के लिए बड़े जतन से मैंने आगे की कहानी ढूंढ निकाली है।
कटप्पा के पूर्वजों ने सदैव महिष्मती सिंघासन के प्रति वफादार रहने का वचन राजा को दिया हुआ था। बाहुबली राजा बनता है। उसके राज्य में  "देवसेना" नाम की रानी थी जिसे बाहुबली प्रेम करता था। देवसेना से भल्लालदेव को भी प्रेम था। लेकिन राजमाता का आदेश था कि जो भी देवसेना से विवाह करेगा उसे राज्य की सीमा से बाहर जाना पड़ेगा।
बाहुबली इसके लिए भी तैयार हो जाता है और देवसेना से विवाह करके राज्य की सीमा से बाहर चला जाता है। बाहुबली के जाते ही कालकेय के पुत्र की वापसी होती है और फिर वो महिष्मती पर आक्रमण कर देते है, ऐसे में बाहुबली आकर महिष्मती को बचाता है।
लेकिन भल्लालदेव को डर था कि राजमाता बाहुबली को फिर से राजा ना बना दे इसलिए उसने कटप्पा को बाहुबली को मार देने का हुक्म दिया। चूँकि कटप्पा महिष्मती सिंघासन का गुलाम था और भल्लालदेव राजा तो उसका आदेश मानना उसकी मज़बूरी थी इसलिये उसने बाहुबली को मौत के घाट उतार दिया।
अब आगे क्या होता है इसके लिए इंतज़ार कीजिये बाहुबली भाग- दो का।
अधिक जानकारी के लिए यहां ज्वाइन करें www.facebook.com/kamlashanker

Tuesday, 7 April 2015

सात बीमारियों से बचायेगा मोदी सरकार का मिशन इंद्रधनुष

+Kamlashankar Vishvakarma नई दिल्ली।
#RadioMalwa जिस प्रकार स्वास्थ्य विभाग ने पल्स पोलियो कार्यक्रम को एक मिशन का रूप देकर आज देश को पोलियो मुक्त भारत का तमगा दिलाया है, उसी प्रकार स्वास्थ्य मंत्रालय अपने नये स्वास्थ्य मंत्री जगत् प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन में टीकाकरण कार्यक्रम को मिशन मोड में चलाकर सम्पूर्ण टीकाकरण के वर्तमान (2014) प्रतिशत को 65 से बढ़ाकर 2019 तक 90 प्रतिशत करने का मन बना चुका है। इस मिशन को इंद्रधनुष नाम दिया गया है। "जिस प्रकार इंद्रधनुष में सात रंग होते है उसी प्रकार प्रकार से सात तरह के टीके सात जानलेवा बिमारियों से बचायेंगे। ये टीके 1.डिफ्थीरिया, 2.काली खाँसी, 3.टिटेनस, 4.पोलियो, 5.ट्यूबरक्यूलोसिस, 6.मिसल्स, 7.हेपेटाइटिस-बी के लिये लगाये जा रहे है।"
मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत देश भर के 28 राज्यों के 201 हाई फोकस जिलों में 4 चरणों में की जा रही है। प्रथम चरण विश्व स्वास्थ्य दिवस यानि 7 अप्रैल से की जा रही है। इस अभियान का प्रथम चरण 7 से 14 अप्रैल, द्वितीय चरण 7 से 14 मई, तृतीय चरण 7 से 14 जून एवं चौथा चरण 7 से 14 जुलाई तक चलेगा, जिसमे चिन्हित बच्चे और गर्भवती माताएं जिनका पूर्ण टीकाकरण नहीं हो पाया है उनका सम्पूर्ण टीकाकरण किया जावेगा। ताकि सम्पूर्ण टीकाकरण करके बाल मृत्यु दर को कम किया जा सके।
इस कार्यक्रम की सतत् निगरानी के लिए केंद्र सरकार में सभी 201 चिन्हित जिलों के लिए नेशनल मॉनिटर भी नियुक्त किये है जो कि इन जिलों में जाकर सपोर्टिव सुपरविज़न करेंगे और सीधे केंद्र सरकार को रिपोर्ट करेंगे।